{"_id":"596e591c4f1c1b844a8b4880","slug":"51500403996-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
23 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार की देर शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या चार पर दो लोगों को 23 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जांच पड़ताल के बाद जीआरपी ने दोनों का चालान कर दिया।
अपर पुलिस महानिदेशक बीके मौर्य और एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र दीपक कुमार भट्ट के निर्देश पर लगातार रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल की जा रही है। सोमवार की शाम पौने आठ बजे जीआरपी कर्मियों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर स्थित शौचालय के पास से हरेराम निवासी अफसर थाना वारिश अलीगंज नवादा बिहार और श्याम बाबू राय निवासी जमीरा थाना दरियापुर सारण छपरा बिहार को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 23 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों ने स्वीकार किया कि वे ओडिसा सहित अन्य राज्यों से सस्ते में गांजा खरीद कर दिल्ली सहित अन्य इलाकों में बेचते हैं। टीम में एसएसआई राजेश कुमार, एसआई राजू तिवारी, कांस्टेबल श्रीशचंद द्विवेदी, सुजीत कुमार ओझा, नन्हें पाल, रामवृक्ष यादव आदि रहे।