{"_id":"5cd9c3a0bdec22070970f783","slug":"41557775264-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी और प्रशासन ने सभा स्थल का लिया जायजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसपीजी और प्रशासन ने सभा स्थल का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 मई को धानापुर स्थित अमरबीर इंटर कालेज के मैदान में होने वाली चुनावी जनसभा के मद्देनजर एसपीजी और जिला प्रशासन की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा के नेता भी मौजूद रहे।
एसपीजी के एआईजी संजय चौहान के साथ डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी अधीनस्थों के साथ सोमवार को धानापुर पहुंचे। वहां कालेज परिसर में तैयार हो रहे मंच और हेलीपैड को देखा। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में धानापुर के थाना परिसर में बैठक हुई। इस दौरान बैरिकेटिंग, प्रवेश द्वार, पार्किंग का स्थान को देखा। एसपीजी के एआईजी और डीएम ने स्वास्थ्य विभाग, अधिशासी अभियन्ता विद्युत एवं जल निगम, अग्निशमन सहित संबधित अधिकारियों से रूबरू होकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी प्रेमचंद को निर्देश दिया कि यदि जनपद में किसी व्यक्ति के पास ड्रोन कैमरा है तो उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 15 मई तक जमा करा लें। प्रधानमंत्री के सभा स्थल के एक किलोमीटर की परिधि में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि सभास्थल व हेलीपैड तक चिकित्सक के साथ एंबुलेंस समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने क्षेत्राधिकारी सकलड़ीहा प्रदीप सिंह चंदेल को निर्देश दिया कि सभा स्थल की आस-पास के घरों में रहने वाले व्यक्तियों का विवरण सहित अन्य पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। डीएम ने नवनीत सिंह चहल ने सभी विभागीय अधिकारियो को चेताया कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचन्द्र, उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य, क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल उपस्थित थे।
विज्ञापन