फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चार अंतरजनपदीय वाहन लुटेरे गिरफ्तार

चार अंतरजनपदीय वाहन लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
चार अंतरजनपदीय वाहन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
चंदौली। मुगलसराय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की रात कुंडा के पास से चार अंतरजनपदीय वाहन लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने चोरी की एक कार, दो बाइक, दो स्मार्ट फोन बरामद किया। जांच के दौरान लुटेरों के पास से एक पिस्टल, तीन तमंचा भी मिला। गुरुवार को एसपी संतोष कुुमार सिंह ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया।

एसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम बुधवार की रात कुंडा खुर्द गांव के समीप वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी। तभी एक कार में सवार कुछ लोग आ गए। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने रोककर जांच पड़ताल की तो उनके पास से एक पिस्टल, तीन तमंचा तथा छह कारतूस और एक खोखा भी बरामद हुआ है। कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंकू सिंह, हुकुलगंज के आयुब शाह, सोहराब व बबुरी के रामबाबू बियार ने बताया कि कार को कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को असलहे से धमकाकर लूटी थी। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रोहनिया के पास से दो चोरी की बाइक बरामद किया। एसपी ने बताया कि लुटेरों ने पांच अप्रैल को उतरौत गांव के समीप एक बाइक सवार को मार पीटकर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए थे। इसके अलावा गिरोह के सदस्य कार के माध्यम से राहगिरों को भी लूटने का कार्य करते थे तथा इलाहाबाद से लेकर देवरिया तक बकरी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। पुलिस टीम में कोतवाल शिवानंद मिश्रा, सत्येंद्र यादव, विनय तिवारी, राजनारायन पांडेय, राज कुमार पांडेय, अरविंद भारद्वाज, आनंद सिंह, बृजेश कुमार, चंद्रदेव यादव, राहूल सिंह, अमित सिंह, नीरज मिश्रा, अमित यादव, नीरज मिश्रा, शैलेंद्र उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह, आफताब आलम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed