{"_id":"5caa47ecbdec2214154eb555","slug":"41554663404-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्वसुर ने कुल्हाड़ी से वार कर दामाद को किया जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्वसुर ने कुल्हाड़ी से वार कर दामाद को किया जख्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। थाना क्षेत्र के जरहर गांव के समीप कऊहवा घाट निवासी श्वसुर ने शनिवार की रात दामाद के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया। दामाद उसकी पुत्री के साथ झगड़ा कर रहा था। रविवार की सुबह थाने पहुंचे दामाद ने श्वसुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी लोकू बनवासी ने बेटी के साथ झगड़ा कर रहे दामाद चौथी वनवासी (40) पर कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया। दामाद ने जंगल में भागकर किसी प्रकार रात बिताई और सुबह थाने में तहरीर दी। चौथी वनवासी पत्नी के साथ खाने पीने को लेकर झगड़ा कर रहा था। विवाद बढ़ने पर वह पत्नी को पीटने लगा। बेटी की पिटाई देखकर उसके श्वसुर ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इससे चौथी बेहोश हो गया। होश आने पर वह जंगल में भाग कर छिप गया। सुबह गोलाबाद गांव पहुंचकर रिश्तेदारों से आपबीती बताई। रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से चौथी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां हालत में सुधार होने पर थाने पहुंचे चौथी ने श्वसुर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ब्यूरो
नौगढ़। तहसील क्षेत्र के नर्वदापुर गांव के रविदास मंदिर पर रविवार को एक दिवसीय गुरु रविदास कथा का आयोजन हुआ। संत शिरोमणि रविदास मंदिर गोवर्धनपुर वाराणसी से आए महंत आचार्य भारत भूषण दास ने उपस्थित अनुयायियों को संत के संदेशों के बारे में जानकारी दी। कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कथावाचक महंत भारत भूषण दास ने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज में एकता और शांति का संदेश दिया। साथ ही अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने अपने बुद्धि और तर्क के बदौलत अपनी प्रतिभा स्थापित की। इस मौके पर मुन्ना लाल यादव, रिंकू यादव, राम प्रसाद भारती, रामधारी, रामचंद्र भारती, शिव पूजन, शंभू, राममूरत, राम नारायण मौजूद थे। ब्यूरो