{"_id":"5a84903d4f1c1b462c8b7f70","slug":"41518637117-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली के दूबेपुर गांव निवासी ज्योति द्विवेदी के घर में मंगलवार की रात घुस कर चोरों ने हजारों रुपये नकदी सहित सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जागने पर बिखरे सामान देखकर परिवार वाले सन्न रह गए। पीड़ित ने तत्काल यूपी100 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
कोतवाली क्षेत्र के दूबेपुर निवासी ज्योति द्विवेदी अपने परिवारीजनों के साथ मंगलवार की रात खाना खाकर सो रहे थे। चोर घर की दीवार फांदकर छत पर पहुंच गए। दूसरी मंजिल पर आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे सामान सहित नगदी चुरा लिए। घर में रखी अटैची भी ले गए। परिवारीजनों की नींद रात में छत पर हो रहे आहट से खुल गई। उन्होंने दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो आलमारी के सामान बिखरे अटैची गायब थी। घबराकर परिवारीजनों ने यूपी 100 पर फोन किया। इस पर पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। ज्योति द्विवेदी के अनुसार चोर आलमारी में रखे पांच हजार रुपये नगद, एक जोड़ी कान का झाला, एक नया मोबाइल व कुछ महंगे कपड़े चोर चुरा ले गए। सुबह एक खेत में टूटी बिखरी अटैची मिली। इसमें कुछ कपड़े मिल गए। उन्होंने बताया कि घटना की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।