फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चार सदस्यों की मौत की खबर से चारी गांव में मचा कोहराम (संशोधित)

चार सदस्यों की मौत की खबर से चारी गांव में मचा कोहराम (संशोधित)

Wed, 15 May 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
चार सदस्यों की मौत की खबर से चारी गांव में मचा कोहराम (संशोधित)

विज्ञापन

कंदवा। थाना क्षेत्र के चारी गांव निवासी कृष्ण अवतार के घर के चार सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही मंगलवार की सुबह परिजनों सहित पूरा गांव शोक में डूब गया। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम का सन्नाटा पसर गया। शादी में आए रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में कृष्ण अवतार के घर पर पहुंच गए। गांव की महिलाएं पीड़ित परिवार की महिलाओं को ढ़ांढस बनाने में जुटी रहीं।
घर में पड़ी शादी में शामिल होने दिल्ली से आ रहे गांव के एक परिवार के कार की दुर्घटना सोमवार की रात प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज कोतवाली के कैथोला पुलिस चौकी के पास हो गई थी। हादसे में मृत सुजीत की पत्नी रानी को करीब छह माह का गर्भ था।
विज्ञापन

गांव निवासी कृष्ण के भाई संतोष सपरिवार दिल्ली से गांव आ रहे थे। बड़े भाई कृष्ण की पुत्री सुमन की शादी आगामी 23 मई को डभरिया, बिहार में होने वाली थी। सोमवार की देर रात लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी के पास सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में कार की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कार चला रहे संतोष के पुत्र सुजीत (24), सुजीत की पत्नी रानी (22) और पत्नी आशा (42) की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं संतोष (46) ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में संतोष का छोटा पुत्र अजीत (20), दामाद रजनीकांत व राकेश चार गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के मोबाइल के जरिए परिजनों को दी और मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय भेजवाया। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी होते ही घर में रोना-पीटना मच गया। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों का हुजूम दिनभर कृष्ण के दरवाजे पर लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की टक्कर में एक गंभीर
इलिया। थाना क्षेत्र के धनरिया माइनर के समीप मंगलवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में रितेश त्रिपाठी (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस से घायलावस्था में इलाज के लिए उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed