फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सभासद की हत्या करने आए दो शूटर गिरफ्तार

सभासद की हत्या करने आए दो शूटर गिरफ्तार

Sat, 01 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सभासद की हत्या करने आए दो शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन

चंदौली। सपा की साइकिल रैली के दौरान वाराणसी के एक सभासद की हत्या करने आए बाबर गैंग के दो शूटर गुरुवार की शाम क्राइम ब्रांच और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जांच के दौरान उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक कारतूस भी बरामद किया। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने पुलिस टीम को 20 हजार नकद इनाम देने की भी घोषणा की।

एसपी ने बताया कि गुरुवार की शाम सूचना पर क्राइम ब्रांच और मुगलसराय पुलिस ने सराय छोटू की तरफ से बाइक से आ रहे दो युवकों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने घेरेबंदी करके दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी बाइक को कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान युवकों की शिनाख्त कुशीनगर जनपद के थाना तरियासुजान के सिट्टू उर्फ नंद किशोर और कमलेश के रुप में हुई। दोनों ने पुलिस को बताया कि देवरिया जेल में बंद बाबर गैंग का सरगना अजय यादव और रवींद्र पटेल ने उन्हें वाराणसी के एक सभासद को मारने के लिए तीन लाख की सुपारी दी थी। इसके लिए उनके मोबाइल पर वाराणसी के दारानगर के सभासद मनोज यादव की फोटो भी भेजा गया और बताया कि साइकिल रैली के दौरान वह सभासद की हत्या करने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल और एक तमंचा भी बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाले मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्र और स्वाट प्रभारी सत्येंद्र यादव की टीम को एसपी ने 20 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed