{"_id":"5a4a8c894f1c1b4e718bc683","slug":"31514835081-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। आरक्षित वनभूमि पर मिट्टी डाल कर कब्जा करने के आरोप में वन विभाग ने सोमवार को सोनवार के छह लोगों के खिलाफ चकरघट्टा थाने में तहरीर दी हैं। वन क्षेत्राधिकारी मझगाई जानकीशरण श्रीवास्तव ने भारतीय वन संरक्षण अधिनियम एंव लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत वन अपराध का मामला दर्ज किया हैं।
काश वन्य जीव प्रभाग के मझगाई रेंज में कुछ लोग वनभूमि पर कब्जा करने फिराक में थे और रविवार की रात में ट्रैक्टर से मिट्टी डाल रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिलाधिकारी और वन विभाग के कर्मचारियों को दिया। सूचना पर पहुंचे उप क्षेत्राधिकारी रामगति राय को देख अतिक्रमणकारी मौके से भाग खड़े हुए। सोमवार की सुबह अतिक्रमण करने वाले सोनवार गांव के छह लोगों के खिलाफ रामगति राय ने चकरघट्टा थाने में तहरीर दी तथा वन क्षेत्राधिकारी जानकीशरण ने भारतीय वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।