फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ग्राम पंचायत अधिकारी से दुर्व्यवहार, दो पर मुकदमा

ग्राम पंचायत अधिकारी से दुर्व्यवहार, दो पर मुकदमा

Thu, 17 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी से दुर्व्यवहार, दो पर मुकदमा
चंदौली। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी को रिवाल्वर दिखाकर धमकी देने के आरोप में गोरारी निवासी नवीन सिंह उर्फ बबलू और पीयूष कुमार सिंह के खिलाफ बुधवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोरारी के ग्राम पंचायत अधिकारी बजरंगी पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार को वह अन्य ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ सदर ब्लॉक में साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान गोरारी निवासी नवीन सिंह और उनके पुत्र पीयूष कुमार सिंह वहां पहुंचें और उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। यह देख दूसरे ग्राम पंचायत अधिकारी उमेंद्र प्रताप सिंह ने बीच बचाव किया तो आरोपी रिवाल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इससे नाराज ग्राम पंचायत अधिकारी लामबंद होकर कोतवाली पहुंचे और दोनों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ग्राम पंचायत अधिकारियों का कहना था कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed