फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बदमाशों ने तमंचा सटाकर शिक्षक से बाइक, नकदी व एटीएम लूटा

बदमाशों ने तमंचा सटाकर शिक्षक से बाइक, नकदी व एटीएम लूटा

Fri, 17 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचा सटाकर शिक्षक से बाइक, नकदी व एटीएम लूटा

विज्ञापन

इलिया। थाना क्षेत्र के डड़िया गांव के समीप बुधवार की रात बदमाशों ने शिक्षक राम सिंह को तमंचा सटाकर उनकी बाइक समेत एटीएम मोबाइल और 15 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी लिखित तहरीर थाने में दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

सैय्यदराजा थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी शिक्षक रामसागर राम बुधवार की रात लगभग नौ बजे सैदूपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां बाइक से वापस घर की ओर लौट रहे थे। रामसागर के अनुुसार जैसे ही वह इलिया थाना क्षेत्र के डड़िया गांव के पहुंचे की बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को ओरवटेक कर रोक दिया। इसके बाद उसे तमंचा सटाकर एटीएम कार्ड, मोबाइल व 15 सौ रुपये नकदी समेत बाइक लूट ली और फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित किसी प्रकार इलिया थाने पहुंचा और वहां लिखित तहरीर दी। थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भुक्तभोगी से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed