{"_id":"5ac9196a4f1c1bc3618b61b3","slug":"21523128682-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी की दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, दो घायल
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
विलाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में मिट्टी की दीवार गिरने से शनिवार को सुबह मां सहित पुत्र व पुत्री घायल हो गए। आनन फानन में परिवार वालों ने घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां मां फूलमन्नी देवी (55) की मौत हो गई। इसके बाद परिवारवाले शव को लेकर घर चले आए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अलीनगर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। लोगों के अनुसार घटना के दौरान फूलमन्नी देवी बंटवारे के बाद दीवार के पास से अपने हिस्से की मिट्टी हटा रही थी।
अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में प्रेम, श्यामा, राजेन्द्र और रामबाबू की जमीन थी। प्रेम, श्यामा और राजेन्द्र की मौत हो चुकी है। इसके चलते जमीन पर रामबाबू व श्यामा की पत्नी फुलवासी और राजेन्द्र की पत्नी फुलमन्नी देवी अपने-अपने परिवार के साथ रहती थी। लोगों के अनुसार फुलमन्नी देवी कुछ समय बाद अपने बच्चों के साथ अपने मायके चली गई। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार पंद्रह दिनों पूर्व तीनों के बीच बंटवारा हुआ था। जिसके चलते दो दिन पूर्व फुलमन्नी देवी अपने बड़े पुत्र गुड्डू (30) व पुत्री रंगीला (25) के साथ नईबस्ती आई हुई थी और बंटवारे में मिले हिस्से से शनिवार को मिट्टी निकाल रही थी। इसकी बीच पास में खड़ी मिट्टी की दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसमें फुलमन्नी, गुड्डू और रंगीला मिट्टी में दब गए। घटना के बाद आस पास के लोगों ने आनन-फानन में मिट्टी हटाकर तीनों लोगों बाहर निकाला। तीनों को इलाज के लिए पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां फुलमन्नी की मौत हो गई। वहीं गुड्डू को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया जबकि रंगीला की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन