{"_id":"5c2bbb8ebdec2256bb251b55","slug":"201546369934-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के पास हुआ हादसा दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल के पास हुआ हादसा दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के सामने नेशनल हाइवे पर मंगलवार की शाम बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे युवक से टकरा गया। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना को देख पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद लोग व पुलिस कर्मी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बाइक सवार युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
नगर पंचायत चंदौली निवासी बृजेश गुप्ता अपनी बाइक से सैयदराजा की ओर जा रहे थे। जिला अस्पताल केबाहर भारी भीड़ देख वह रुक गया और अपनी गाड़ी किनारे खड़ी कर पैदल हाइवे को पार करने लगे, तभी सैयदराजा की तरफ से आ रहे बाइक सवार नन्हकू (30) ने बृजेश को टक्कर मार दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां नन्हकू के सिर में गंभीर चोट होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर को रेफर कर दिया।