फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण के अभाव में पांच ईंट भट्टे हुए सील

पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण के अभाव में पांच ईंट भट्टे हुए सील

Fri, 02 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण के अभाव में पांच ईंट भट्टे हुए सील
निरीक्षण

विज्ञापन
मुगलसराय । हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गुरुवार को एसडीएम मुगलसराय दीप्ति देव ने बिना पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र के चल रहे ईंट भट्टो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की । इस दौरान एसडीएम ने तहसील क्षेत्र में चल रहे पांच ईंट भट्टो को सील कर दिया। वहीं छह भट्टा मालिकों से रायल्टी के रूप में कुल छह लाख तीन हजार रुपये वसूल किये। इस दौरान तहसीलदार हीरालाल, मुगलसराय कोतवाली एसपी सिंह सहित लेखपाल व अमीन मौजूद रहे।

पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र के बिना चल रहे भट्टो पर हाईकोर्ट काफी सख्त हो गया है। बिना प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे भट्टो के खिलाफ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम मुगलसराय दीप्ति देव मातहतो व पुलिस बल के साथ गुरुवार को सबसे पहले रौना गांव पहुंचे । जहां श्याम राज पटेेल के टाटा ईंट उद्योग सहित एक अन्य भट्टे को सील कर दिया। इसके बाद रौना में ही नियाज अहमद के रोशन ईंट उद्योग व सहजौर में हरिशचंद्र यादव के माता ईंट उद्योग नामक भट्टे को पर्यावरण स्वच्छतटा प्रवमाण पत्र के अभाव में सील कर दिया। इसके बाद छह भट्टा संचालकों से कुल छह लाख तीन हजार रुपये रायल्टी वसूल की। एसडीएम की इस कार्यवाही से अन्य भट्टा संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एसडीएम ने चेताया कि जिस भी ईंट भट्टा संचालक के कागजात अपूर्ण पाये जाएंगे उसके विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed