{"_id":"5a4a8e634f1c1bb34a8b9a3a","slug":"201514835555-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मोबाइल के दुकान को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने मोबाइल के दुकान को बनाया निशाना
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। रविवार की रात चोरों ने मोबाइल के दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत के मोबाइल चोरी कर ले गये। भुक्त भोगी को इसकी जानकारी उस समय हुई जब वह सुबह अपने दुकान को खोलने गया तो दुकान का ताला टूटा था। जबकि रैक से हजारों रुपये कीमत का मोबाइल गायब थे। क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप चंदेल ने बताया कि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदनी मार्केट में छोटू का मोबाइल की दुकान है। रविवार को देर रात्रि दुकान को बंद कर घर गया तो चोरों ने इसके दुकान को अपना निशाना बना लिया। छत के रास्ते चोर दुकान के अंदर घुसकर रैक का ताला तोड़ उसमें रखे लगभग 50 हजार रुपये के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी भुक्त भोगी को उस समय हुई जब सोमवार को दुकान को खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था। रैक भी खुला था तथा इसमें रखे मोबाइल गायब थे। इसके बाद इसकी जानकारी उसने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल मे जुट गई। एक सप्ताह के अंदर चोरों ने इलेक्ट्रानिक के दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखो रुपये के सामान पर हाथ फेर चुके हैं।