{"_id":"5c3b8c01bdec2273a2562128","slug":"191547406337-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसे दूसरे मासूम ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीना। क्षेत्र के डैना गांव में गुरुवार को दोपहर में मड़ई में आग लगने से झुलसे दूसरे मासूम ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। पहले पुत्र की मौत के सदमे से परिवार उबर भी नहीं सका था कि रविवार को दूसरे मासूम की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया । देर शाम मृत कासिम का शव घर पहुंचा तो परिवार वालों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। धीना थाना क्षेत्र के डैना गांव निवासी अलाउद्दीन मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। 10 जनवरी की सुबह किसी काम से वह पीडीडीयू नगर गया हुआ था। घर पर पत्नी सलमा खातून मौजूद थी। सलमा घर के बाहर घरेलू कार्य कर रही थी। वहीं बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। अचानक मड़ई में आग लग गई और दो बच्चे दो साल का सादिक और चार साल का कासिम आग के चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। किसी तरह लोगों ने दोनों को मासूम को बाहर निकाला लेकिन दो वर्षीय सादिक की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय कासिम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान रविवार को दोपहर में कासिम ने दम तोड़ दिया। देर शाम परिवार वालों ने कासिम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। घटना से मां सलमा और अलाउद्दीन पूरी तरह से टूट चुके हैं। घटना से गांव के लोग भी मर्माहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।