फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार जख्मी

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार जख्मी

Thu, 18 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार जख्मी

विज्ञापन
मुगलसराय। नगर के अलग अलग इलाकों में बुधवार को सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से सभी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

चंदौली नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी बबलू (19) अपनी बहन पूजा (20) और संगीता (18) को बाइक पर बैठाकर बुधवार को दोपहर में 12 बजेे मुगलसराय की तरफ आ रहा था। अलीनगर में एक निजी अस्पताल के सामने पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार कार सड़क पार करने के चक्कर बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद कार सवार कार ले फरार हो गया। वहीं आस पास के लोगों ने घायलों को समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देख तीनों को ट्रामा सेंटर भेज दिया। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार बुधवार को दोपहर में डेढ़ बजे करवत स्थित एफसीआई गोदाम के समीप जीटी रोड पर तेज रफ्तार मैजिक के धक्के से साइकिल सवार सुषमा (20) निवसी करवत गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह मुगलसराय से पढ़कर साइकिल से घर वापस जा रही थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। लोगों ने एंबुलेंस को सूचित किया लेकिन एंबुलेंस पहुंचने के पहले ही लोगों ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। यहां युवती की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed