फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   करोड़ो रुपये बकाया होने पर स्कूल की दो बसों को किया सीज

करोड़ो रुपये बकाया होने पर स्कूल की दो बसों को किया सीज

Fri, 15 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
करोड़ो रुपये बकाया होने पर स्कूल की दो बसों को किया सीज
क्षेत्र के महेवा स्थित हेरिटेज स्कूल पर वीडीए का करोड़ो रुपये का जुर्माना जमा न करने पर गुरुवार को मुगलसराय तहसील प्रशासन ने छापेमारी की। एसडीएम दिप्तीदेव के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने विद्यालय पहुंचकर दो बसों को तहसील में भेजवा दिया। एक सप्ताह में राजस्व का बकाया न जमा करने पर स्कूल सीज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुगलसराय तहसील क्षेत्र के महेवा के समीप हेरिटेज कान्वेंट स्कूल का निर्माण बगैर वीडीए की अनुमति के हो गया। वाराणसी विकास प्राधिकरण ने इसके एवज में वीडीए के स्कूल प्रबंधन पर एक करोड़ 17 लाख आठ सौ रुपये का जुर्माना लगाया है। राजस्व की वसूली के लिए वीडीए ने कई बार प्रयास किया। किन्तु विद्यालय प्रबंध द्वारा टाल मटोल के चलते राजस्व की वसूली नहीं हो पाया। इससे नाराज वीडीए ने राजस्व की वसूली के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा था। लेकिन निकाय चुनाव के दौरान अधिकारियों के व्यस्त रहने के कारण वसूली की कार्यवाई नहीं हो सकी। जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार की शाम एडीएम दिप्तीदेव, तहसीलदार हीरालाल, नायब तहसीलदार अनिता के साथ राजस्व कर्मी हेरिटेज कालेज पहुंचे। यहां स्कूल के प्रबंधक पंकज राय ने फोन पर आश्वासन दिया कि शुक्रवार को वह कुछ राजस्व जमा करा देंगे। एसडीएम ने कार्यवाही करते हुए कालेज में खड़ी दो बसों को तहसील में भेजवा दिया। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर राजस्व जमा नहीं हुआ तो स्कूल को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed