{"_id":"5c0c1526bdec22415c7d1507","slug":"181544295718-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक घायल, हालत गंभीर
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित माल गोदाम रोड के सामने नेशनल हाइवे पर शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व आस पास लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच लोकमान्य तिलक नगर निवासी रोजन उर्फ रंजन (25) पुरानी बजार में गया था। वह घर वापस लौटते समय माल गोदाम रोड के सामने हाइवे पार कर रहा था कि इसी दौरान मुगलसराय की ओर से आ रहे ट्रक की चेपट में आ गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद आस पास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। वहीं किसी ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और ट्रक को कब्जे में लिया। साथ ही इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिजनों की भीड़ जिला अस्पताल में लग गई। पुलिस ने बताया कि घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।