{"_id":"5be08895bdec226956572bc5","slug":"181541441685-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से वृद्ध की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से वृद्ध की दर्दनाक मौत
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे ईंट लदे ट्रैक्टर के पलट जाने से 58 वर्षीय एक वृद्ध महिला की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक और मजदूर मौका देखकर फरार हो गए। नाराज ग्रामीणों ने ईंट भट्टा मालिक सहित चालक के खिलाफ केस दर्ज कराने व मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। कोतवाल संतोष कुमार राय ने संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व अन्य सहयोग दिलाने का आश्वासन देकर शव को पीएम के लिए भेजा।
सोमवार की सुबह ताजपुर गांव के स्व रोपन कन्नौजिया की पत्नी शारदा कन्नौजिया 58 वर्ष घर से गांव मेें ही पैदल जा रही थी। तभी गांव में ईंट लदी ट्रैक्टर लक्ष्यराम यादव के घर ईंट उतारने के लिए पुलिया पर चढ़ रहा था। तभी ट्रैक्टर असंतुलित हो गई और समीप से गुजर रही वृद्ध महिला के ऊपर ईंट लदा ट्रैक्टर पलट गया। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मौका देख चालक और मजदूर ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए। नाराज ग्रामीणों ने ईंट भट्टा मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि महिला के बेटे जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मृतक महिला के तीन पुत्र जितेंद्र, मोनू और सोनू और एक पुत्री सीमा है। दीपावली की त्योहार को लेकर घर की रंगाई पोताई के लिए दूसरे घर जा रही थी। परिजनों को क्या मालूम की इस पर्व पर दुखों का पहाड़ टूट पडे़गा। मां की मौत को लेकर बेटा और परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
कांटेदार तार नहीं लगा होता तो शायद बच जाती महिला की जान
ग्रामीणों का कहना है कि जब ट्रैक्टर लक्ष्यराम यादव के घर जाने के लिए एक छोटी पाइप पर चढ़ा रहा था। इसी बीच असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्राली सहित पीछे जाने लगा। पीछे एक खेत के किनारे-किनारे कांटादार लोहे की तार खेत के चारों तरफ लगाया था। महिला तार में फंसकर गिर गई। लोगों का कहना था कि तार नहीं होता तो महिला खेत में दूर भागकर जान बचा सकती थी।