{"_id":"5b391fa04f1c1bf36e8bad45","slug":"181530470304-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से उड़ाए दो लाख रुपये समेत जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर से उड़ाए दो लाख रुपये समेत जेवरात
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। कोतलवाली क्षेत्र अंतर्गत शकूर का भट्टा गांव स्थित एक मकान को चोरों ने शनिवार की रात खंगाल डाला। इस दौरान एक कमरे की आलमारी में रखे दो लाख रुपये नगदी समेत करीब एक लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस की गश्त को बदमाश और चोर लगातार चुनौती दे रहे हैं। हर दिन कोई न कोई बड़ी घटना से क्षेत्र में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बावजूद इसके पुलिस का दावा रहता है रात में हर क्षेत्र में लगातार गश्त होती रही है। पुलिस के इस दावे को खुली चुनौती देते हुए चोरों ने शनिवार की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शकूर का भट्टा गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जमील अहमद का गांव में दो मंजिला मकान है। वहीं मकान के नीचे वह भरण पोषण के लिए वह किराने की दुकान चलाते हैं। रात बिजली कटौती और उमस के चलते सभी लोग खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चले गए। रात लगभग एक बजे घर में लगे लकड़ी का दरवाजे की कुंडी तोड़ कर घुसे चोरों ने कमरों को खंगाल डाला। इस दौरान कमरे में पड़ी आलमारी में रखे दो लाख रुपये नकदी समेत सोने के दो झुमके, दो लाकेट, चांदी की एक जोड़ी पायल चोरी कर अपने साथ ले गए। रविवार की सुबह जब परिवार के लोग छत से नीचे आए तो कमरे में बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दुहलीपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का मुआयना किया। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।