{"_id":"5b104a684f1c1b9f6e8b592a","slug":"181527794280-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए ग्रामीणों और आपरेटर के बीच नोंकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के लिए ग्रामीणों और आपरेटर के बीच नोंकझोंक
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। भीषण गर्मी में ट्यूबवेल आपरेटर की लापरवाही से सही समय से पानी नहीं मिलने पर गुरुवार को विकासखंड नियामताबाद क्षेत्र के फतेपुर गांव में ग्रामीणों और ट्यूबवेल आपरेटर के बीच नोकझोंक हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया।
फतेपुर गांव में ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा के लिए जलनिगम द्वारा एक पानी टंकी व ट्यूबवेल का निर्माण कराया गया है। यहां पर दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गई हैं। भीषण गर्मी में आपूर्ति ठीक से न होने के कारण ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस बात की शिकायत जब गुरुवार को ग्रामीण आपरेटर से करने पहुंचे तो ग्रामीणों व आपरेटरों के इसी बात को लेकर बहस होने लगी। ग्रामीणों ने आपरेटरों के ऊपर आरोप लगाया कि आपरेटर मनमाने तरीके से कार्य करते है। वहीं ट्यूबवेल आपरेटरों का कहना है कि क्षमतानुसार ट्यूबवेल की मोटर चलाई जाती है। कुछ ग्रामीणों द्वारा मनमाने तरीके से पानी का दुरुपयोग होने के कारण सभी के घरों तक पानी पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं विवाद बढ़ता देख इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नेे दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया।