फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एसडीएम ने कोटेदार पर ठोंका पांच हजार का जुर्माना

एसडीएम ने कोटेदार पर ठोंका पांच हजार का जुर्माना

Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने कोटेदार पर ठोंका पांच हजार का जुर्माना
नियामताबाद (चंदौली)। मुगलसराय एसडीएम कुमार हर्ष ने शुक्रवार को विकासखंड के लाखापुर स्थित सस्ते गल्ले की दुकान की जांच पड़ताल की। दुकान पर कागजों के रखरखाव में अनियमितता पाए जाने पर कोटेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीएम की कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एसडीएम लाखापुर स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान जांच करने पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले दुकान के गोदाम में रखे खाद्यान्न व केरोसिन तेल के भंडारण की जांच कर स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया। साथ ही लाभार्थियों में बांटे गए खाद्यान्न व केरोसिन तेल के बाबत कोटेदार से जानकारी ली। खाद्यान्न व केरोसिन तेल का स्टॉक रजिस्टर से वितरण का मिलान करने पर उन्होंने भारी अनियमितता देख कोटेदार को फटकार लगाते हुए पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि कोटेदारों के विरुद्ध जांच-पड़ताल जारी रहेगी। दोषी पाए गए कोटेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed