फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वर्ष के पहले दिन भी स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

वर्ष के पहले दिन भी स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

Wed, 02 Jan 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
वर्ष के पहले दिन भी स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नए वर्ष के पहले दिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंगलवार को दूसरे दिन भी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने डाग स्क्वायड के साथ सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड और विभिन्न ट्रेनों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की। इस अभियान से संदिग्ध हाल में स्टेशन पर घूमने वाले गायब हो गए।

उच्चाधिकारियों ने नए वर्ष पर ट्रेनों और स्टेशन की सुरक्षा पर विशेष निगाह रखने का निर्देश दिया। इसको देखते हुए मंगलवार को दूसरे दिन भी दोपहर एक बजे जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार, आरपीएफ पीडीडीयू निरीक्षक बीएन मिश्र, डाग स्क्वायड की टीम के साथ दल बल के साथ प्लेटफार्म संख्या दो से जांच पड़ताल शुरू की। आठों प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, यात्री हाल, फुट ओवरब्रिज और विभिन्न ट्रेनों में जांच पड़ताल की। इस दौरान बैग आदि की तलाशी ली। इसके बाद टिकट काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर और यात्री हाल की सघन तलाशी ली। बाद में सर्कुलेटिंग एरिया की जांच पड़ताल की। इस दौरान संदिग्ध स्थिति खड़े युवाओं की जांच पड़ताल की। बाद में आटो स्टैंड पर वाहनों की तलाशी ली। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को सतर्क रहने, अनजान व्यक्तियों से खाने पीने की वस्तु न लेने, कहीं संदिग्ध वस्तु दिखने पर इसकी सूचना आरपीएफ अथवा जीआरपी को देने को कहा। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी आरके सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएन मिश्र ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed