फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लड़कियों की फोटो लेने से रोका तो सिपाहियों ने युवक को जमकर पीटा

लड़कियों की फोटो लेने से रोका तो सिपाहियों ने युवक को जमकर पीटा

Sat, 10 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों की फोटो लेने से रोका तो सिपाहियों ने युवक को जमकर पीटा
घायल

विज्ञापन
सैयदराजा। नौबतपुर में पिकेट पर शुक्रवार को लड़कियों की फोटो खींचने से मना करने पर वहां तैनात सिपाहियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पिटाई से युवक का बायां पैर टूट गया। युवक की पिटाई करने से नाराज होकर ग्रामीणों ने एनएच-दो पर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और घायल युवक को एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संतोष कुमार सिंह ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी है।

पिछले दिनों प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के जाम में फंसने के बाद आला अधिकारियों ने जाम से निपटने के लिए नौबतपुर में जगह जगह पिकेट पुलिस की व्यवस्था की है। आरोप है कि नौबतपुर पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी शुक्रवार को दिन में तीन बजे नशे में धुत होकर दो सिपाही आस पास से गुजर रही महिलाओं और युवतियों की मोबाइल से फोटो खींच रहे थे। क्षेत्र के ही निरंजन केवट (32) ने सिपाहियों को ऐसा करने से मना किया। यह बात सिपाहियों को नागवार गुजरी और दोनों ने मिलकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस की पिटाई से निरंजन का बांया पैर टूट गया। युवक की पिटाई देख आस पास के लोग एकत्र हुए तो पुलिस कर्मियों ने उसे छोड़ दिया। पुलिस कर्मी द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई देख लोग नाराज हो गए और हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। जाम लगने से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। हाइवे पर जाम की सूचना 15 मिनट में थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। घायल युवक को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। इस संबंध में एसपी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। यह गंभीर मामला है। इस मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed