फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दूकान आवंटन के दौरान जमकर हुआ हंगामा

दूकान आवंटन के दौरान जमकर हुआ हंगामा

Thu, 31 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
दूकान आवंटन के दौरान जमकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
सकलडीहा। विकासखंड के अमावल गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के आवंटन में विभागीय अधिकारियों की मनमानी का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने तहसील और कोतवाली पहुंचकर हो हल्ला मचाया। एसडीएम द्वारा जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने महिलाओं से दुर्व्यवहार किए जाने के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। जबकि नामित नोडल अधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।

अमावल गांव में सार्वजनित वितरण प्रणाली की दूकान आवंटन के लिए बुधवार की सुबह से ही प्राथमिक विद्यालय में लोग जुटने लगे थे। दूकान आवंटन के लिये दो दावेदारों के नाम प्रस्ताव होने पर ग्रामीण दो खेमे में बट गये। जिसे देखते हुए नोडल अधिकारी ने मतदान कराने की बात कही। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने नोडल अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नियमानुसार कोटा दुकान की आवंटन कराने की मांग को लेकर हो हल्ला मचाने लगे। जबकि नोडल अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई शांतिपूर्ण ढ़ग से हुई है। जिसमें पहले प्रस्तावक घूरन राम को 164 व दूसरे प्रस्तावक चंन्द्रदेव खरवार को 307 लोगों समर्थन मिला। एसडीएम छेदीलाल ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सभी को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed