फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मंदिरों से चोरी करने वाले बंदी

मंदिरों से चोरी करने वाले बंदी

Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
मंदिरों से चोरी करने वाले बंदी
मुगलसराय। कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मंदिरों में रखे दानपात्रों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन नाबालिग चोरों को रविवार की देर रात उस वक्त पकड़ लिया जब किसी दूसरे स्थान पर चोरी की योजना बना रहे थे। इसके बाद पुलिस तीनों को उठाकर कोतवाली ले आई। जहां चोरों ने बीते दिनों राममंदिर व हनुमार मंदिर में दान पात्रों को तोड़कर रुपये चुराने की बात कबूल कर ली। कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले मंदिरों में रखे दान पात्रों को तोड़कर रुपये चोरी किए जाने की घटनाएं आम हो गई थीं। एक माह पूर्व चोरों द्वारा शाहकुटी स्थित हनुमान मंदिर के बाहर रखे दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये उड़ा दिए थे। इसके बाद 20 जून की रात चोरों ने लाठ नंबर एक स्थित दुर्गा मंदिर में रखे दानपात्र का ताला चटका दिया और उसमें रखे रुपये चोरी कर लिए। पुलिस अभी इस घटना को समझने में ही जुटी हुई थी कि 21 जून की रात चोरों ने राममंदिर के गेट का ताला तोड़कर उसमें रखी दो दान पेटियां निकाल लीं और इसके बाद दोनों दान पात्रों को तोड़कर उसमें रखे रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed