{"_id":"5c06cda2bdec2220567c8a36","slug":"161543949730-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के शौचालय का दरवाजा खोल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के शौचालय का दरवाजा खोल ले गए चोर
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबुरी। कस्बा स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार की रात चोर नव निर्मित शौचालय का दरवाजा निकाल ले गए। चोरों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की। सुबह विद्यालय खुलने पर प्रधानाध्यापिका को चोरी का पता चला। उन्होंने स्थानीय थाने पर इसकी तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार रात को विद्यालय परिसर की दीवार लांघ कर घुसे चोरों ने टोटियां तोड़ दीं। साथ ही पास में लगे ग्राम प्रधान के शिलापट्ट को भी गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित शौचालय की टाइल्स को क्षतिग्रस्त करने के लिए ईंटों से कूच कर तोड़ने का प्रयास किया और शौचालय में लगा एल्युमिनियम का दरवाजा निकाल ले गए। सुबह विद्यालय खुलने पर शिक्षक अंदर तोड़ फोड़ देख अवाक रह गए। ब्यूरो
विज्ञापन