{"_id":"5bd0c146bdec2269a12fc0e3","slug":"161540407622-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा संग छेड़खानी के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा संग छेड़खानी के मामले में दो गिरफ्तार
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। छात्रा संग छेड़खानी करने और इसका विरोध करने पर छात्रा को मारपीट कर बेहोश करने के आरोप में नामजद तीन मनचलों में से दो को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में जेल भेज दिया है।
बीते मंगलवार को थानाक्षेत्र के डबरिया गांव स्थित जनता जनार्दन इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा के साथ तीन मनचलों ने छेड़खानी की थी। छात्रा के विरोध करने पर मनबढ़ मनचलों ने उसपर हमला कर घायल कर दिया था। मामले में छात्र ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी थी। पुलिस तीनों मनचलों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों में शामिल अटौला गांव निवासी जयप्रकाश यादव को मनीपट्टी गांव व छोटी रामराजाय निवासी उपेंद्र को अटौला गांव के समीप की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि फरार चल हे तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन