फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिस मित्र के अपहरण में बिहार कनेक्शन से पुलिस की चुनौती बढ़ी

पुलिस मित्र के अपहरण में बिहार कनेक्शन से पुलिस की चुनौती बढ़ी

Tue, 23 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मित्र के अपहरण में बिहार कनेक्शन से पुलिस की चुनौती बढ़ी

विज्ञापन
चकिया। कोतवाली के पीतपुर गरला गांव निवासी बबलू यादव के अपहरण के तार पशु तस्करी के धंधे से जुड़े होने तथा बिहार कनेक्शन के कारण पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। बबलू को बरामद करने में पुलिस के साथ ही जिले की कई एक्सपर्ट टीमों को लगाया गया है। पर्वतीय वन क्षेत्रों सहित बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मित्र बबलू की बरामदगी की कमान एडीशनल एसपी आपरेशन विरेन्द्र यादव ने अपने हाथ में ले ली है। पिछले चार दिनों से अपहृत बबलू का कोई सुराग न मिलने से पुलिस परेशान है।

बबलू यादव को बरामद करने के लिए पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही है। इसलिए पुलिस मित्र को बरामद करने के लिए पुलिस पूरी ताकत से लगी है। पुलिस मित्र की बरामदगी के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा नौगढ़, चकरघट्टा थानों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है तथा पुलिस के मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। वहीं सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। बिहार प्रांत के चांद थाने की पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। वहीं चांद थाना के ढेढ़ुआ भरारी गांव से एक व्यक्ति को उठाए जाने की भी चर्चा तेज है। सोमवार को चकिया कोतवाली पहुंचे एडीशनल एसपी आपरेशन विरेन्द्र यादव ने बबलू के अपहरण को लेकर पुलिस अधिकारियों एव कर्मचारियों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed