फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ोरी के रुपये बंटवारे के विवाद में हुई थी युवक की हत्या ननन

ोरी के रुपये बंटवारे के विवाद में हुई थी युवक की हत्या ननन

Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ोरी के रुपये बंटवारे के विवाद में हुई थी युवक की हत्या  ननन
चंदौली। अलीनगर पुलिस ने तीन सप्ताह पहले गोधना चौराहा के समीप सिर कूंच कर युवक की हत्या कर शव पुआल से ढंकने के मामले का खुलासा कर दिया है। युवक की पहचान मिर्जापुर के अदलहाट थाना अंतर्गत रसूलपुर निवासी गोविंद (30) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार चोरी के रुपये बंटवारे के विवाद में साथी ने युवक की हत्या की थी और पहचान छिपाने की गरज से सिर कूंच कर शव को पुआल से ढंक दिया था। एसपी संतोष सिंह ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए अलीनगर पुलिस को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। गोधना चौराहा के समीप एक खेत में 29 अप्रैल को पुआल के नीचे छिपाए गए युवक का शव मिला था। युवक का सिर पूरी तरह कूंचा गया था। शव से दुर्गंध निकल रही थी। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि शव की पहचान और हत्यारे की तलाश को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया। शव की पहचान के लिए आस पास के थानों पर संपर्क किया गया। युवक के डील डौल के आधार पर चेहरे का स्केच तैयार किया गया और विभिन्न जनपदों से हाल के दिनों में गायब लोगों की सूची मांगी गई। खोजबीन के बाद युवक की पहचान अदलहाट थाना के रसूलपुर निवासी गोविंद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के कारण जानने का प्रयास किया। पूछताछ में गोविंद की मां ने बताया कि पिछले 16 अप्रैल को गोविंद अपने दोस्त पंकज के साथ निकला था। इसके आधार पर पुलिस ने पंकज को पकड़ कर पूछताछ की तो पता चला कि वह किसी बबलू के साथ गया था। जब बबलू को पकड़ कर पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। बबलू ने बताया कि गोविंद के साथ वह चोरी करता है। चोरी की बाइक बेचने के बाद पैसे के लेन देन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान पत्थर में सिर टकराने से गोविंद की मौत हो गई। इससे घबरा कर उसने गोविंद के शव वहीं पास के पुआल में छिपा दिया। सड़ने की वजह से चेहरा विकृत हो गया। उसके मोबाइल को बबुरी में एक व्यक्ति को पाचं हजार रुपये में बेच दिया। एसपी ने बताया कि बबलू की निशानदेही पर मोबाइल भी बरामद कर ली गई है। खुलासा करने वालों में अलीनगर थानाध्यक्ष अतुल नरायण सिंह, उपनिरीक्षक माधव सिंह, एसीपी बीरबहादुर सिंह, शिवकेश, संदीप, आनद, नरसिंह, गया प्रसाद रहे। एसपी ने पूरी टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed