फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शिकारियों की गोली से चीतल की मौत, मुकदमा दर्ज

शिकारियों की गोली से चीतल की मौत, मुकदमा दर्ज

Thu, 26 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शिकारियों की गोली से चीतल की मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
नौगढ़। शिकारियों ने मंगलवार की रात नुनवट जंगल में चीतल को गोलियों से भून दिया। वन कर्मियों के मौके पर पहुंचते ही शिकारी नर चीतल के शव को मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विजेंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को स्थानीय थाने में एक ज्ञात सहित चार अज्ञात के खिलाफ भारतीय वन्यजीव अपराध के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उप प्रभागीय वनाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव को जांच अधिकारी बनाया गया है। पशु चिकित्साधिकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण चीतल का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उसके शव को बर्फ लगाकर सुरक्षित रखा गया है।

वनकर्मी रामकृत, हिरामन, मनोज श्रीवास्तव और राममूरत मंगलवार की रात पंडी कंपार्टमेंट के जंगलों में गश्त कर रहे थे। रात्रि के करीब दो बजे गोलियों की आवाज सुनने के बाद वन कर्मी गोली चलने की ओर गये । जहां उन्होंने गोलियों से मृत चीतल का शव बरामद किया। टार्च के प्रकाश में उन्होंने भागते हुए दो लोगों का शिनाख्त की। बुधवार की सुबह वनक्षेत्राधिकारी विजेंद्र श्रीवास्तव ने स्थानीय थाने में आरोपी नुनवट निवासी महेंद्र सहित तीन अज्ञात के खिलाफ नौगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मुखबीर की सूचना पर वन विभाग के लोगों ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दिया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। डीएफओ गोपाल ओझा ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए उप प्रभागीय वनाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed