{"_id":"59b2f54a4f1c1bb0488b500f","slug":"161504900426-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के नौ महंगे मोबाइल सेट के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के नौ महंगे मोबाइल सेट के साथ दो गिरफ्तार
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में लंबे समय से यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के पश्चिमी छोर से गुुरुवार की रात गिरफ्तार कर युवकों की तलाशी ली गई तो इनके पास से पचास हजार रुपये मूल्य के नौ मोबाइल सेट और 60 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। जीआरपी के अनुसार पकड़े गए युवक पटना से नई दिल्ली तक ट्रेनों में चोरी करते रहे हैं।
जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर विशेेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार की रात एसआई एसएस पंकज, एसआई राजेश सरोज, कास्टेबल शक्ति सिंह, राकेश कुमार आदि प्लेटफार्मों पर संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। रात 11 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन के पश्चिमी छोर पर दो संदिग्ध युवक दिखे। पकड़ कर तलाशी लेने पर विभिन्न कंपनियों ने नौ मोबाइल सेट और साठ ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सोनू उफ शेरू निवासी मुस्लिम महाल मंसूर सलाम रोड मुगलसराय और धर्मेन्द्र बिंद निवासी रामपुर थाना चैनपुर भभुआ बिहार बताया। प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बरामद माल की कीमत पचास हजार रुपये है। बताया कि दोनों ट्रेन में लूट की योजना बना रहे थे। बताया कि सोनू पर तो स्थानीय थाने में चोरी और लूट के बीस मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों कई बार जेल जा चुके हैं।