{"_id":"5cfab790bdec22078775d357","slug":"155993485814-chandauli-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालपुर। पिछले दिनों बाजार में शराब की दुकान पर हुई मारपीट और छिनैती के आरोपित व्यापारियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर पशु व्यवसायी पसाई गांव निवासी शिवप्रकाश सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ कस्बा के रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एएसपी और सीओ ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
स्थानीय बाजार में शराब की दुकान पर शराब में मिलावट को लेकर दो जून की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में पसाई गांव निवासी शिवप्रकाश सिंह ने बाजार के व्यापारियों पर मारपीट और 81 हजार रुपये की छिनैती का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर धीना पुलिस ने पांच नामजद सहित एक दर्जन अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के दूसरे दिन व्यापारियों ने केस वापस लेने के लिए प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने शिव प्रकाश सिंह पर भी मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद से बाजार में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
शिवप्रकाश ने शुक्रवार को चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार की सुबह आठ बजे पसाई गांव के पचास से अधिक लोग शिव प्रकाश सिंह के साथ बाजार पहुंचे अैर धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन को देखते हुए बाजार में पीएसी की तैनाती कर दी गई। दिन में 11 बजे एएसपी प्रेमचंद और सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल मौके पर पहुुंचे और एक सप्ताह के भीतर आरोपितों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रमेश राय, समाजसेवी दीपू सिंह, प्रदीप सिंह ,प्रधान मिंटू सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सिंह, मुलायम सिंह, डब्लू सिंह, मंजित सिंह, संजय उपाध्याय, अखिलेश सिंह ,लल्लू उपाध्याय, रवि,मोहन राजभर, रामाश्रय, वीरेंद्र, बुआ सिंह , नन्हू सिंह, राजू राजभर, चुन्नू सिंह, मखनचंद सिंह मौजूद रहे।