{"_id":"5cf2cf4cbdec2207626c57cf","slug":"15594166986-chandauli-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में चटकी लाठी, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में चटकी लाठी, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव में शनिवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी पर कराया। मामले में दोनों पक्षों ने चार-चार लोगों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी हकीमु अपने खेत में तालाब की खोदाई करा रहे थे। खोदाई के दौरान निकल रही मिट्टी वे सलीमुन के खेत में डाल रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षो में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दानों पक्षों की ओर से लाठी डंडे निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से सलिमुन (50), दिलशाद (19), दानिश (17) व मोनी (16) और दूसरे पक्ष से हकीमु (60) व सलेहान (55) घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट
विज्ञापन
गई है। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।