{"_id":"5b3fc5224f1c1bb6248b4db1","slug":"151530905890-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद भी नहीं पकड़ा गया एसआई का हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह बाद भी नहीं पकड़ा गया एसआई का हमलावर
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व गश्त के दौरान एसआई संतोष कुमार को गोली मारकर फरार बदमाश को पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पाई है। जबकि घटना वाली रात ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने फरार बदमाश के अन्य दो साथियों को पकड़ लिया था। इस मामले में पुलिस की सक्रियता का यह हाल तब है जब जिले की क्राइम ब्रांच बड़े-बड़े बदमाशों को पकड़ने का दंभ भर रही है।
27 मई की रात अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने गश्त के दौरान बरहुली पुलिया के पास एक बाइक सवार तीन युवको रोककर पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान एक बदमाश ने डिग्गी में से तमंचा निकालकर एसआई पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद भी एसआई ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों की बाइक को पैर से ढकेल कर गिरा। इसके चलते बदमाश गांव के रास्ते पैदल ही भागने लगे। गोली की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। घटना के एक माह बीतने के बाद भी पुलिस तीसरे बदमाश को नहीं ढूंढ पाई है। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमे लगाई गई हैं। जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिल जाएगी।