{"_id":"595fe3d04f1c1bf4718b45cb","slug":"151499456464-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के आरोप में एक को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के आरोप में एक को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के एक गांव के एक युवक को पुलिस ने शुक्रवार को छेड़खानी के आरोप में जेल भेज दिया। विगत चार जुलाई को एक युवती ने गांव के एक व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। शिकायत करने पर युवक द्वारा युवती के पिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार विगत चार जुलाई को लगभग दो बजे दिन में गांव की एक युवती शौच के लिये सिवान की तरफ जा रही थी। अकेला देख वहां पर मौजूद गांव का एक अधेड़ उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। इस हरकत से भौंचक व भयभीत युवती किसी तरह हाथ छुड़ाकर शोर मचाते हुए घर पहुंच अपने परिवार के लोगों से आपबीती बताई। युवती के पिता व अन्य उलाहना देने आरोपित के घर पहुंचे तो आरोपित ने घटना की चर्चा करने व पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित व्यक्ति तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है। घटना से जहां गांव में तनाव व दहशत का माहौल है वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस गश्त बढ़ा दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित को गिरफ्तार करके संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन