फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का आईजी ने किया निरीक्षण

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का आईजी ने किया निरीक्षण

Thu, 28 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का आईजी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी विजय सिंह मीणा ने बुधवार को नक्सल क्षेत्र नौगढ़ के कई इलाकों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों और ग्रामीणों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही किसी प्रकार की दिक्क्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। इसके अलावा आईजी ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में कड़ी निगहबानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सुरक्षा व व्यवस्था की दृष्टि से आईजी विजय सिंह मीणा बुधवार को एसपी संतोष कुमार सिंह,एएसपी नक्सल वीरेंद्र कुमार असिस्टेंट कमाण्डेंट सीआरपीएफ, क्षेत्राधिकारी नौगढ नीरज सिंह और पुलिस, पीएसी तथा सीआरपीएफ जवानों के साथ थाना नौगढ व चकरघट्टा क्षेत्र के गहिला, जमसोत, औरवाटॉड, देवरी, नोनवट, चन्द्रप्रभा आदि गावों का भ्रमण किया। साथ ही पोलिगं बूथों का निरीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर आने वाली दिक्कतों को जाना एवं सूचनाएं ली। आईजी ने नक्सल क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर निर्भिक होकर मतदान करने तथा किसी भी तरह की नक्सल गतिविधि या अन्य जानकारी होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को देने के लिए कहा। उन्होनें लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed