{"_id":"5be9cbcdbdec2269aa2a230b","slug":"141542048717-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की केबिन में चालक का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की केबिन में चालक का मिला शव, हत्या की आशंका
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज एक स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री के सामने खड़े ट्रक की केबिन में सोमवार की सुबह चालक का लटकता हुआ शव देख सनसनी फैल गई। चालक के हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की तलाशी में उसके पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद निवासी तारकेश्वर यादव (35) के रूप में हुई।
औद्योगिक नगर स्थित वीडीए कॉलोनी के समीप की फैक्ट्री के बाहर एक ट्रक खड़ा था। सुबह घरों से टहलने निकले कालोनी वालों क ो ट्रक के केबिन की खिड़की से एक शव लटकता दिखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त गाजीपुर निवासी तारकेश्वर के रूप में हुई। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। घटना की जानकारी चालक तारकेश्वर के परिजनों सहित गाड़ी मालिक को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन