{"_id":"5be87001bdec22698b7fda70","slug":"141541959681-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के बेन गांव में रविवार को भाई के ससुराल आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। युवक सुबह घर से टहलने निकला था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जाता है कि नौगढ़ विकासखंड के अमृतपुर गांव निवासी वनकर्मी रामनरेश चौहान का छोटा पुत्र संदीप चौहान (20) शनिवार को अपने भाई की ससुराल बेन गांव स्थित सुरेश चौहान के घर आया हुआ था। रविवार को सुबह भाई की पत्नी के भाई के साथ चकिया-इलिया मार्ग पर टहलने निकला था। कुछ दूर चलने के बाद अचानक उसे चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़ा। साथ के युवक के कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही अमृतपुर गांव स्थित उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मृतक के परिजन बेन गांव पहुंचकर शव को अपने गांव ले गए। संदीप इंटर पास होने के बाद प्रयागराज में अगली पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। वह दीपावली मनाने घर आया था। पुलिस ने घटना के बाबत किसी भी जानकारी से इंकार किया है।