{"_id":"5ac526e44f1c1bbc618b585b","slug":"141522869988-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश को पुलिस ने साठ लाख की हेरोईन के साथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश को पुलिस ने साठ लाख की हेरोईन के साथ पकड़ा
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्वांचल के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्ट के डेढ़ दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी योगेश मौर्या को कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात शास्त्री कालोनी से पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश के बाद से 570 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार योगेश का नाम वाराणसी के सारनाथ थाने के टाप फाइव के अपराधियों में शामिल है। बुधवार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
कोतवाल शिवानंद मिश्रा व क्राइम ब्रांच प्रभारी संयुुक्त रूप से मंगलवार की रात गश्त कर रहे थे। इसी बीच टीम को सूचना मिली की वाराणसी का एक शातिर अपराधी शास्त्री कालोनी के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने कालोनी में जाल बिछाया और एक इलाके से बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान वाराणसी के सारनाथ निवासी योगेश मौर्या के तौर पर हुई। पड़ताल के दौरान पुलिस ने इसके पास से 570 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद पुलिस बदमाश को अपने साथ कोतवाली ले आई। पुलिस के अनुसार योगेश के विरुद्ध विभिन्न अपराधों में वाराणसी जिले के सारनाथ थाने में पांच, फूलपुर में तीन, रामनगर में दो और लंका में एक, सिगरा में तीन, रोहनियां व भेलूपुर में एक मुकदमा दर्ज है। इसी प्रकार चंदौली जिले के अलीनगर थाना में तीन, गाजीपुर के सैदपुर थाने में एक, मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाने में एक मुकदमा दर्ज है।