{"_id":"5974f7174f1c1ba56c8b46e8","slug":"141500837655-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा मुक्त भूमि पर मड़ई लगाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जा मुक्त भूमि पर मड़ई लगाने की कोशिश
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। प्रभागीय वनाधिकारी गोपाल ओझा के नेतृत्व रविवार को वन विभाग की टीम ने लहसनिया के जंगल में कब्जा मुक्त भूमि पर मड़ई तान रहे लोगों को भगा दिया और मड़ई निर्माण में प्रयुक्त तिरपाल, बांस बल्ली और कंटीले तार को जब्त किया। इस दौरान भू माफियाओं के खिलाफ रविवार को भी वन अपराध का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिलाधिकारी के नेेतृत्व में वन विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर लहसनिया जंगल में कब्जा की गई 162 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी भू माफिया एक बार फिर से कब्जा जमाने की कोशिश में है। रविवार को विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली कि कुछ लोग भूमि पर फिर से मड़ई लगाने पहुंचे हैं। इस सूचना के बाद रविवार को दोपहर में वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विजेन्द्र श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी मझगाई जानकी शरण श्रीवास्तव वन विभाग के वन कर्मी दरोगा, वाचर के साथ थाना प्रभारी नौगढ़ कौशल किशोर चौबे दल बल के साथ भूमि पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने के पहले ही कब्जा जमाने पहुंचे लोग भाग निकले। टीम के सदस्यों ने तिरपाल, बासं बल्ली और कंटीले तार उठाकर वन कार्यालय ले आए।