फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आलमारी तोड़कर नगदी सहित हजारों के जेवरात चोरी

आलमारी तोड़कर नगदी सहित हजारों के जेवरात चोरी

Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
आलमारी तोड़कर नगदी सहित हजारों के जेवरात चोरी

विज्ञापन

कमालपुर। धानापुर थाना क्षेत्र कवई पहाड़पुर गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने घर के पीछे से आंगन में घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिवार वालों को मंगलवार की भोर में हुई जब सोकर उठे। सामान तितर-बितर देख परिवार के लोग सन्न रह गए। भुक्तभोगी ने धानापुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर अगली कार्यवाई में जुट गई। कवई पहाड़पुर निवासी प्रवीण यादव का गांव में मकान है। जबकि सोमवार की देर शाम खाना खाने के बाद बारिश के चलते परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात में चोर घर के पीछे से आंगन में घुसकर आलमारी को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर गायब हो गए। गायब सामानों में सोने की चार अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, एक मांगटीका, नथिया, पैजनी, करधनी व चांदी का हाथ का पंजा सहित पांच हजार नगदी रहा। घटना की जानकारी मंगलवार की भोर में होने पर घर की महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं। चोरी की सूचना पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची धानापुर पुलिस छानबीन में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष धानापुर सुनील चौरसिया ने बताया कि मामले कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed