फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कुएं में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत

कुएं में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत

Tue, 19 Mar 2019 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
कुएं में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव में रविवार की शाम कुएं में गिरने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। देर रात कंटिया की सहायता से पुलिस की मौजूदगी में मासूम का शव निकाला गया।
विज्ञापन

गांव निवासी पूर्व विधायक खरपत राम के पुत्र दिनेश भारती की चार वर्षीया पोती शिक्षा रविवार को अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह घर के सामने स्थित कुएं में गिर गई। देर तक मासूम के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम तक बालिका का पता न चलने पर परिजनो ने चकिया कोतवाली को सूचित किया। सूचना मिलने पर कोतवाली से एसआई देवेंद्र साहू मौके पर पहुंचे तथा कुएं में कंटिया डलवाई। कंटिया में मासूम का शव फंसने पर उसे बाहर निकाला गया। मासूम की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed