{"_id":"5b90310a867a557ff47dd0a8","slug":"131536176394-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत पीडीडीयू पटना रूट पर कुचमन रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की रात आठ बजे रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी बाइक से रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक डाउन विभूति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे ताराजीवनपुर चौकी पुलिस ने शव कब्जा में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
अलीनगर थाना के सिरसी गांव निवासी मनीष बिंद (18) पुत्र मोलई बिंद गांव के ही मित्र बादल बिंद के ससुराल जाने के लिए बाइक से निकला था। रात आठ बजे वह कुछमन रेलवे फाटक के समीप पहुंचा , तब तक गेट बंद हो गया था। वह इसकी परवाह किए बगैर दूसरी तरफ से बाइक लेकर रेलवे ट्रैक पार करने लगा। वह वह डाउन लाइन पार ही कर रहा था कि पीडीडीयू जंक्शन से विभूति एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जब तक वह बचने का प्रयास करता ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मनीष की मौके ही मौत हो गई। ट्रेन के धक्के से बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बादल बाल -बाल बच गया।