फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संदिग्ध अवस्था मे विवाहिता की जलकर मौत

संदिग्ध अवस्था मे विवाहिता की जलकर मौत

Sat, 01 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था मे विवाहिता की जलकर मौत

विज्ञापन

धानापुर। थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर में गुरुवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत हो गई। सुचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मेें जुट गई है।

गांव निवासी अंबिका के पुत्र संजय बिंद की शादी लगभग सात वर्ष पहले जमानिया थाना क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के पप्पू बिंद की पुत्री सरोज से हुई थी। संजय कोलकाता के किसी फर्म में प्राइवेट नौकरी करता है। विवाहिता दो माह से मायके में रह रही थी। दो दिन पहले वह प्रह्लादपुर अपने ससुराल आई थी। गुरुवार की मध्य रात अचानक उसके मड़ई से आग की लपटें निकलती देख लोग दौड़ कर पहुंचे तो देखा कि वह आग से घिरी हुई है। लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक झुलसने से उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मां ने आरोप लगाया है कि दहेज की लिए उसके बेटी को जलाकर मार दिया गया है। सीओ सकलडीहा त्रिपुुरारी पांडेय ने बताया कि मृतका के मां मंगरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति संजय बिंद और ससुर अंबिका पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाशी के लिए दबिश दी जा रही है। मृतका के ढाई और चार वर्ष के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed