{"_id":"5b75dfda42c792380519c255","slug":"131534451674-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान में सेंधमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान में सेंधमारी
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव के समीप रामनगर रोड के किनारे स्थित विदेशी शराब की दुकान में सेंधमारी कर बुधवार को चोरों ने लाखों रुपये की शराब चुरा ली। गुरुवार को चोरी का पता चलने पर दुकान संचालक ने जलीलपुर पुलिस में तहरीर दी है।
बुधवार 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें बंद थीं। इसका फायदा उठाकर रामनगर रोड स्थित भोजपुर गांव के समीप की विदेशी शराब की दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखी लगभग दो लाख 91 हजार रुपये की शराब चुराकर भाग निकले। गुरुवार को दुकान खोलने गए सेल्समैन अजित को घटना की जानकारी हुई। उसने देखा कि दुकान में एक बोतल भी शराब नहीं थी। उसे दुकान के पिछले हिस्से में बड़ा सा छेद भी दिखाई दिया। उसने इस बात की सूचना दुकान के लाइसेंसी अजय राय को दी। सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंच गया। (ब्यूरो)