{"_id":"5aa18e524f1c1ba6768b4610","slug":"131520537170-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी का शिकार हुआ सेना का जवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी का शिकार हुआ सेना का जवान
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। रेलवे प्रशासन के तमाम सुरक्षा और संरक्षा के तमाम दावे के बाद ट्रेनों में जहर खुरान गिरोह सक्रिय है। बुधवार की शाम गुवाहाटी से आनंद बिहार जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार सेना का जवान जहर खुरानी का शिकार हो गया। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर उसे मंडलीय लोको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जवान द्वारा समय से साथी को सूचना दिए जाने से उसका सामान लूटने से बच गया।
एटा निवासी सुशील कुमार (27) पुत्र आराम सिंह सशस्त्र सीमा बल में जवान है। बुधवार को वह नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस-8, सीट संख्या सात पर सवार होकर गुवाहाटी जा रहा था। इलाहाबाद के आगे ट्रेन चलने पर उसके पास से गुजरे युवक ने उसके मुंह के पास रुमाल झाड़ा। इसके गर्द नाक में घुसते ही जवान अचेत होने लगा। इसी ट्रेन के बी-1 कोच में सवार साथी जवान विकास चंद को काल कर दिया। इस बीच मुगलसराय रेलवे स्टेशन आ गया। यहां विकास चंद ने साथी को अचेत देख सुरक्षा कर्मियों के साथ 182 नंबर पर काल किया। इसके बाद आरपीएफ की सहायता से सुशील कुमार को मंडलीय लोको अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि उसका सामान गायब नहीं हुआ था।