फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महिला के मौत के दर्ज हुआ मुकदमा

महिला के मौत के दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
महिला के मौत के दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
चहनियां (चंदौली)। कस्बा स्थित एक निजी हास्पिटल में गुरुवार की रात को एक वनवासी महिला के मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत होने की पुष्टि के बाद मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने एक अन्य के खिलाफ कार्यवाही भी किया।

क्षेत्र के पट्टी रमदत्तपुर निवासी गुलाब चन्द्र वनवासी की पत्नी गीता देवी की मौत गुरुवार को कस्बा स्थित निजी हास्पिटल में प्रसव के बाद इलाज के दौरान हो गई थी। इसके परिवार के लोगों द्वारा शव को सड़क पर रखकर चिकित्सक के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे थे। इसके बाद मौके पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने मृतका के पति गुलाब चन्द्र वनवासी की तहरीर पर आरोपी डाक्टर सहित एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed