{"_id":"598374b04f1c1bd4638b47d0","slug":"131501787312-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धानापुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धानापुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। ईद की रात्रि को धानापुर के सरताज हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस को छत्तीस दिन बाद सफलता मिली।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धानापुर थाना क्षेत्र के पठानटोला निवासी सरताज (20 की ईद की रात्रि गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार वालों की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए मृतक सरताज के मोबाइल के अलावा उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नंबर सर्विलांस पर लगाए थे, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ पूरी नजर रखे हुए थे। इस बीच पता चला कि पठानटोला गांव के ही एक व्यक्ति से कुछ दिनों पूर्व मृतक सरताज से विवाद हो गया था। विवाद के कुछ दिनों बाद ही सरताज की हत्या हो गई। इसके बाद वह भाग गया। एएसपी ने पुलिस कर्मियों को उसके पीछे लगाया। जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि सरताज का नेगुरा गांव निवासी विनय से भी विवाद हुआ था। उसके बाद पुलिस की राह आसान हो गई। पुलिस ने विनय के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया तो उसने धूरी कोट निवासी मुकेश यादव उर्फ इंद्रेश से घटना के बाद लेन देन के विषय में बात की। जिसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मुकेश को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर मुकेश ने सरताज की हत्या का जुर्म कुबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि विनय ने केवल उससे इतना ही कहा था कि सरताज को गोली मारनी है। उसने एक बार भी नहीं पूछा कि आखिर बिवाद क्या है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच-पांच हजार रुपये इनाम भी घोषित किया था।
--------
शार्प शूटर के रूप में कार्य करता है मुकेश
चंदौली। सरताज की हत्या के बाद जो खुलासा हुआ है। उसमें पकड़े गए अपराधी के विषय में जब पुलिस को जानकारी हुई तो सभी सकते में आ गए। किसी बड़ी घटना व विवाद से इसका कोई लेना देना नहीं है। तमंचा की खरीद फरोख्त सैयदराजा थाना क्षेत्र के पंचदेवरा गांव निवासी एक व्यक्ति से करता था। मुकेश ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने के लिए उसे किसी बड़े विवाद की जरूरत नहीं है। इससे पूर्व उसने शहीदगांव में एक व्यक्ति को इस बात पर गोली मार दी कि वह रास्ते में मोटरसाइकिल से आने के दौरान उसका रास्ता कुछ देर के लिए अवरुद्ध कर दिया। इसके साथ ही टेंगरा मोड स्थित पेट्रोल पंप संचालक को इसलिए गोली मारी थी कि उसने दिन में पेट्रोल लेने की बात कही थी।
विज्ञापन
-------
पकड़ने में यह टीम रही मौजूद
चंदौली। हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह क्राइम ब्रांच के अलावा एटीएस के जानकारी सदर कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी को धानापुर पुलिस के अलावा लगाया था। यह सभी टीमों के साथ-साथ साजिद सिद्दीकी प्रभारी स्वाट विभाग, राकेश यादव प्रभारी सर्विलांस, अरविंद भारद्वाज स्वाट टीम, बृजेश चौधरी स ्वाट टीम, मोहम्मद अंसार, रमेश विश्कर्मा, महेश कुमार, अली अहमद, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन