फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   राजदरी प्रवेश द्वार पर पर्यटकों के दो गुटों में मारपीट

राजदरी प्रवेश द्वार पर पर्यटकों के दो गुटों में मारपीट

Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
राजदरी प्रवेश द्वार पर पर्यटकों के दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन

चकिया। राजदरी पर्यटन केन्द्र के प्रवेश द्वार पर रविवार की दोपहर नशे में धुत पर्यटकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे कई पर्यटक घायल हो गए । बीच-बचाव करने गई चन्द्रप्रभा चौकी की फोर्स भी पर्यटकों के सामने बेबस नजर आई। बाद में जब तक नौगढ़ थानाध्यक्ष फोर्स व सीआरपीएफ के साथ मौके पर पहंचते तब तक मारपीट करने वाले वहां से फरार हो चुके थे।

रविवार को राजदरी पर्यटक स्थल से घूम कर लौट रहे अज्ञात पर्यटकों में प्रवेश द्वार पर गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते यह मारपीट में बदल गई। पर्यटकों के दो गुट गेट से सटे जंगल में घुसकर मारपीट करने लगे। मारपीट होता देख चन्द्रप्रभा चौकी इंचार्ज अशोक तिवारी दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पर्यटकों की भारी भीड़ के सामने वे बेवस नजर आए। थोड़ी देर बाद नौगढ़ थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे मयफोर्स और चन्द्रप्रभा सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर जेके पांडेय जवानों के साथ मौके पर जबतक पहुंचे तब तक मारपीट करने वाले पर्यटक फरार हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed